टेक दिग्गज Google ने अपने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay ने Flex पेश किया है, जो एक नई डिजिटल क्रेडिट पहल है. इसे भारत में लोगों के रोज़ाना के ट्रांज़ैक्शनल क्रेडिट तक पहुंचने के तरीके को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
इसे RuPay नेटवर्क पर बनाया गया है और Google Pay ऐप में इंटीग्रेटेड, Flex एक डिजिटल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का एक्सपीरिएंस देता है. यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) की फ्लेक्सिबिलिटी को क्रेडिट लाइन के साथ जोड़ता है.
इस ब्रांड के तहत पहला प्रोडक्ट Google Pay Flex Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, और इसे Axis Bank के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है और यह Google Pay ऐप के ज़रिए उपलब्ध है.
Google Pay के Flex के बारे में जानकारी
एक ब्लॉग पोस्ट में Google की ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Google Pay ने जानकारी दी कि इस क्रेडिट लाइन प्रोडक्ट को Flex नाम से पेश किया है, और कंपनी ने Axis Bank के साथ पार्टनरशिप में पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की.
कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि भारत में सिर्फ 50 मिलियन क्रेडिट कार्ड होल्डर हैं, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह पहल यूज़र्स को क्रेडिट तक पहुंच दिलाने के लिए शुरू की गई है.
सीधे तौर पर कहें तो, Flex एक UPI-पावर्ड, डिजिटल को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जो पूरी तरह से Google Pay ऐप में ही रहता है. यूज़र्स बिना किसी फिजिकल पेपरवर्क के कुछ ही मिनटों में ऐप के अंदर से कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अप्रूवल मिलते ही इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.
RuPay नेटवर्क पर बना यह कार्ड लाखों ऑफलाइन और ऑनलाइन मर्चेंट्स पर पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है जो RuPay एक्सेप्ट करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे रेगुलर UPI ट्रांजैक्शन होते हैं.
टेक दिग्गज Google से मिली जानकारी के अनुसार, Flex कई ऐसे फीचर्स देता है, जो क्रेडिट एक्सपीरियंस को आसान बनाते हैं. पहला है एप्लीकेशन और अप्रूवल, जिसे पूरी तरह से डिजिटल तरीके से हैंडल किया जाता है. Google का कहना है कि इसमें सिर्फ़ कुछ मिनट लगते हैं. RuPay इंटीग्रेशन की वजह से, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके किए गए पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स की एक बड़ी रेंज में स्वीकार किए जाएंगे.
इसकी लॉन्च के साथ ही Google Pay और Axis Bank एक रिवॉर्ड सिस्टम भी दे रहे हैं, जिसमें यूज़र्स ट्रांजैक्शन करने पर ‘स्टार’ कमाते हैं. कंपनी का कहना है कि हर स्टार की कीमत 1 रुपये है, और इसे किसी भी भविष्य के ट्रांजैक्शन के दौरान तुरंत रिडीम किया जा सकता है.
इसके अलावा, पारंपरिक क्रेडिट कार्ड की तरह, Flex कार्ड भी एक फ्लेक्सिबल रीपेमेंट ऑप्शन प्रदान करता है, जिसमें यूज़र्स या तो पूरा पेमेंट कर सकते हैं या अपने बिल को EMI में बदल सकते हैं. यूज़र्स को इन-ऐप कंट्रोल भी मिलता है, जैसे कि ट्रांजैक्शन लिमिट, कार्ड को ब्लॉक और अनब्लॉक करना, या PIN रीसेट करना, ऐप के माध्यम से किया जा सकता है.
Google Pay का Flex आज से रोल आउट हो रहा है, और कंपनी आने वाले महीनों में इसे ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराने की योजना बना रही है. अभी के लिए, इच्छुक लोग UPI ऐप के अंदर वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं.


