Friday, March 20, 2026

लियोनेल मेसी ने अपने 3 दिवसीय भारतीय दौरे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Share

अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड लियोनेल मेसी ने बुधवार को अपने ‘GOAT इंडिया टूर’ का एक यादगार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ‘नमस्ते इंडिया! दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता का क्या शानदार दौरा रहा. मेरे पूरे टूर के दौरान गर्मजोशी से स्वागत, बेहतरीन मेहमान नवाजी और प्यार के सभी भावों के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल होगा.’

मेसी की वीडियो से कोलकाता गायब
मेसी द्वार साझा की गई एक मिनट की वीडियो में सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और कई युवा फुटबॉलरों के साथ खेल कूद और बातचीत शामिल है. लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनकी इस वीडियो मे कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उनकी मौजूदगी का कोई भी फुटेज शामिल नहीं है.

मेसी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में कोलकाता से सिर्फ एक इवेंट शामिल है, जो लेक टाउन में मेसी की मूर्ति का अनावरण है. बता दें की कोलकाता दौरे को छोड़कर भारत में मेसी का दौरा शानदार रहा. उन्होंने GOAT टूर ऑफ इंडिया 2025 के तहत चार शहरों-कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया. जिसमें हजारों फैंस ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए टिकट खरीदे.

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मेसी राजनेताओं और अधिकारियों घिरे रहे, जिसने दर्शकों को सुपरस्टार की झलक देखने से वंचित कर दिया. दर्शकों ने इस कार्यक्रम के लिए हजारों रुपये के टिकट लिए थे. जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और स्टेडियम में तोड़ फोड़ शुरू कर दी.

मेसी ने दिल्ली में कहा…
मेसी ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में कहा, ‘सबसे पहले, पिछले कुछ दिनों में मिले प्यार के लिए भारत का धन्यवाद, यह एक शानदार अनुभव था. यह यात्रा बहुत छोटी थी, लेकिन मुझे जो प्यार मिला, उसने मेरी सारी थकान दूर कर दी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता था कि मुझे यहां प्यार मिलेगा, लेकिन मुझे अंदाजा नहीं था कि इतना ज्यादा मिलेगा. सबने मुझे बहुत प्यार किया. मैं इस अनुभव के साथ घर लौट रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि एक दिन हम भारत में खेलेंगे, लेकिन अगर हम नहीं भी खेलते हैं, तो भी मैं निश्चित रूप से भारत आऊंगा. आप सभी का धन्यवाद.’

लियोनेल मेसी का भारत दौरा मंगलवार 16 दिसंबर को गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव संरक्षण केंद्र, वंतारा के खास दौरे के साथ खत्म हुआ. उनके इस दौरे पर फुटबॉलर के साथ इंटर मियामी के उनके साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल दूसरे सदस्य भी थे.

Read more

Local News