Sunday, March 22, 2026

रांची में सीएम हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने मुलाकात की है.

Share

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ओएएम ने उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग, निवेश संभावनाओं और खान सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई. फिलिप ग्रीन ने मुख्यमंत्री को ऑस्ट्रेलिया आने का न्योता भी दिया.

मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य में उपलब्ध विशाल खनिज संसाधनों, निवेश-अनुकूल नीतियों और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि झारखंड श्रम आधारित अर्थव्यवस्था से ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और इसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग अहम भूमिका निभा सकता है.

Australian High Commissioner met with CM Hemant Soren in Ranchi

हाई कमिश्नर ग्रीन ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में भी बड़ी जनजातीय आबादी है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कई पहल की जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने इसे झारखंड जैसे राज्य के लिए प्रेरणादायक बताया. इस बैठक में खान सुरक्षा, सुरक्षित खनन की आधुनिक तकनीकों और खनन के बाद भूमि पुनर्विकास की नीति पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनाए गए खनन मॉडल और स्थानीय समुदाय को लाभ पहुंचाने की नीति की सराहना की. उन्होंने कहा कि झारखंड भी ऐसी नीति पर अग्रसर है और अनुभवों के आदान-प्रदान से राज्य को लाभ मिलेगा.

Australian High Commissioner met with CM Hemant Soren in Ranchi

इस मुलाकात में विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल में प्रोफेसर सुशान मार्क्स (इंटरनेशनल लॉ), टॉम सैंडरफोर्ड (फर्स्ट सेक्रेटरी) और अनघा (सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर, ऑस्ट्रेलियन कांसुलेट-जनरल, कोलकाता) शामिल रहे. दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

Australian High Commissioner met with CM Hemant Soren in Ranchi

Read more

Local News