Friday, March 27, 2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने युवा आदिवासी नेता शशि पन्ना को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है.

Share

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने युवा आदिवासी नेता शशि पन्ना को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है. सामाजिक सरोकार और आदिवासी अधिकारों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले पन्ना ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है

वे आदिवासी अधिकार, संवैधानिक संरक्षण और सामाजिक न्याय को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत आवाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पन्ना लंबे समय से आदिवासी जनमुद्दों को उठाते आ रहे थे.

वन एवं भूमि अधिकार, विस्थापन, शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों पर सक्रिय रहे हैं. उनकी नियुक्ति से संगठन में आदिवासी युवाओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है.

Read more

Local News