रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने तीन दिनों में 160 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने के बाद मंडे टेस्ट में दम तोड़ दिया.
रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड पर वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर बता दिया कि इसकी आंधी रुकने वाली नहीं हैं. फिल्म बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई और अभी भी थिएटर में भारी संख्या में दर्शक जुट रहे हैं. फिल्म अपनी रिलीज के चार दिन पूरे कर चुकी है. फिल्म धुरंधर अपने मेंड टेस्ट को पार कर चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म ने अपने पहले सोमवार कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 33.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 44.80 करोड़ रुपये का छप्पर फाड़ कलेक्शन किया था. फिल्म धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले वीकेंड पर भारत में कुल 106.50 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 160.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ओवरसीज में फिल्म ने 34.48 करोड़ रुपये और भारत में 125.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. सैकनिल्क की मानें तो पहले सोमवार धुरंधर की कमाई में 46 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है और फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में धुरंधर का कलेक्शन 126.27 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.
सोमवार को धुरंधर का ऑक्यूपेंसी रेट
धुरंधर का पहले सोमवार को हिंदी बेल्ट में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रेट 32.43 फीसदी रहा. इसमें मॉर्निंग शो में 13.35 फीसदी, दोपहर के शो में 26.17 फीसदी, इवनिंग शो में 37.71 फीसदी, नाइट शो में 52.49 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है.
धुरंधर डे वाइज कलेक्शन
| डे | कमाई (धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफिस) |
| 1 | 28.60 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 2 | 33.10 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 3 | 44.80 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 4 | 23 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के अनुसार) |
धुरंधर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन दमदार रोल में दिख रहे हैं. उरी द सर्जिकल स्ट्राइकल के डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म का निर्देशन किया है. फिल्म में सबसे ज्यादा अक्षय खन्ना का रहमान डकैत का किरदार लोगों को इंप्रेस और एंटरटेन कर रहा है. अक्षय खन्ना अपने रोल से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.


