Saturday, March 14, 2026

फीफा ने अपना पहला शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया.

Share

इस साल नोबेल शांति पुरस्कार न पाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल के आखिर में शांति पुरस्कार मिल गया है. ये अवॉर्ड उनको इंटरनेशनल फुटबॉल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी FIFA ने दिया है.

दरअसल शुक्रवार 5 दिसंबर को वाशिंगटन में अगले साल होने वाले FIFA मेन्स वर्ल्ड कप की ड्रॉ सेरेमनी आयोजित की गई. जहां पर डोनाल्ड ट्रंप को नए बनाए गए ‘फीफा शांति पुरस्कार’ (FIFA Peace Prize) का पहला विजेता घोषित किया. बता दें कि फीफी वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होंगे.

फीफा अध्यक्ष ने क्या कहा?
ये भी उल्लेखनीय है कि FIFA के प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ट्रंप के सबसे करीबी खेल सहयोगियों में से एक हैं. उन्होंने ये अवॉर्ड ट्रंप को देते हुए कहा ‘यह आपका पुरस्कार है, यह आपका शांति पुरस्कार है.’ फीफा अध्यक्ष ने कहा, ‘उनको दुनिया भर में शांति और एकता को बढ़ावा देने के लिए उनके असाधारण और बेहतरीन कामों की वजह से चुना गया है.’

FIFA का कहना है कि यह पुरस्कार ‘उन लोगों के लिए है जो अटूट कमिटमेंट और खास कामों के जरिए लोगों को शांति से एकजुट करने में मदद करते हैं’. उन्होंने आगे कहा, ‘हमें एक लीडर से यही चाहिए, एक ऐसा लीडर जो लोगों की परवाह करता हो.’ इस दौरान इन्फेंटिनो ने कई देशों के बीच शांति समझौतों का भी जिक्र किया.

डोनाल्ड ट्रंप फीफा शांति पुरस्कार लेते हुए

अवॉर्ड के समय ट्रंप ने अपने गले में एक गोल्ड मेडल पहना हुआ था और उन्हें एक गोल्ड ट्रॉफी भी दी गई जिस पर उनका नाम लिखा था और जिसमें FIFA वर्ल्ड कप की तरह ही हाथों को दुनिया को पकड़े हुए दिखाया गया है.

ट्रंप ने अवॉर्ड पाकर क्या कहा?
ट्रंप ने अवॉर्ड लेते हुए कहा कि ‘अब दुनिया एक सुरक्षित हाथों में है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह सच में मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है. ट्रंप ने खेल के प्रति इन्फेंटिनो के नेतृत्व और 2026 वर्ल्ड कप से पहले ग्लोबल उत्साह में बढ़ोतरी की भी तारीफ की.

ट्रंप, जो खुले तौर पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कैंपेन कर रहे थे, लेकिन इस साल वो ये पुरस्कार नहीं पा सके. नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के लिए ट्रंप ने कई शांति समझौतों का भी दावा किया, जिसमें इजराइल-फिलिस्तीन और भारत-पाकिस्तान के बीच शांति समझौता शामिल था. जबकि भारत ने बार-बार इस बात से इनकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी दखल की वजह से सीजफायर पर सहमति बनी थी.

Read more

Local News