Tuesday, June 23, 2026

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया।

Share

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो गया। सभाध्यक्ष ने सत्र के सफल संचालन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सत्र के दौरान सदस्यों ने शपथ ली, विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ, और राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। सदन में वित्तीय वर्ष के अनुपूरक व्यय विवरणी को भी स्वीकृति मिली।

पटना। 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र (Bihar Assembly Session) का शुक्रवार को समापन हो गया। सभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सत्र समापन की घोषणा की। उन्होंने सत्र के संचालन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने 236 सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। पांच सदस्यों ने दो दिसंबर को शपथ ग्रहण किया। उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। तीन दिसंबर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

सभाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन नेता और तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता घोषित किया। उन्होंने बताया कि सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों में विधायकों को सदस्य बनाने के लिए विधान सभा को अध्यक्ष, को प्राधिकृत किया गया। चार दिसंबर को नरेन्द्र नारायण यादव विधान सभा के उपाध्यक्ष बनाए गए।

इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक राणा रणधीर की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बहस में कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाद विवाद पर उत्तर दिया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी में सम्मिलित ग्रामीण विकास विभाग के अनुदान की मांग पर वाद-विवाद हुआ तथा सरकार के उत्तर के बाद मांग स्वीकृत हुई। सत्र में कुल 16 निवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 स्वीकृत हुए। कुल नौ याचिकाएं प्राप्त हुई, जिनमें छह स्वीकृत हुए।

Read more

Local News