Monday, May 4, 2026

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और सुबह कोहरा छाया रहेगा।

Share

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और सुबह कोहरा छाया रहेगा। बुधवार को पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई,

पटना। प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस एवं 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया, शेखपुरा, रोहतास का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट

अगले 48 घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है। बुधवार को सबसे कम पांच सौ मीटर न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज की गई। 

पटना सहित ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस एवं 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
पटना25.914.0
गया25.811.4
भागलपुर25.011.3
मुजफ्फरपुर24.013.2

Read more

Local News