Friday, March 27, 2026

स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद क्या म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल प्रेमानंद महाराज के शरण में पहुंचे है?

Share

 सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल और इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने के बाद हंगामा मचा हुआ है. परिवार द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक, 23 नवंबर की शादी सिर्फ घर में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से टाली गई है. हालांकि, इस अचानक हुई घटना के तुरंत बाद पलाश और उनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं. इन अफवाहों के बीच, पलाश की एक तस्वीर और वीडियो सामने आई है, जिसमें वह वृंदावन में एक आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के शरण मे नजर आ रहे हैं.

वायरल तस्वीरों और वीडियो में घुंघराले बाल, फेस मास्क और हाथ में सोने की रिंग, हाथों में मेंहदी एक लड़का नजर आ रहा है, जिसे देख कर यह माना जा रहा है कि ये शख्स कोई और नहीं, पलाश मुच्छल है.पलाश जैसा दिखने वाला यह शख्स प्रेमानंद महाराज की सभा में आगे की लाइन में हाथ जोड़े बैठे नजर आ रहा हैं.

वायरल वीडियो में शख्स सफेद शर्ट और काली जैकेट पहने दिख रहा है. वह प्रेमानंद महाराज के सामने बैठे कोई प्रेम के अनुभव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब सुनते दिख रहा है. हालांकि, ये शख्स पलाश मुच्छल हैं या कोई और, यह साफ नहीं हो पाया है. साथ ही यह वीडियो नया है या पुराना इसकी पुष्टि ईटीवी भारत नहीं करता है.

अगर यह वीडियो सही साबित होता है तो शादी टलने के बाद यह पलाश की दूसरी पब्लिक अपीयरेंस है. इससे पहले, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक किया गया था. पलाश ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. यहां सिंगर के चेहरे पर उदासी और आंखों में खामोशी साफ नजर आ रही थी. वहीं, पलाश के पेरेंट्स भी उदास दिखाई दिए. सभी सिर झुकाए चलते नजर आ रहे हैं.

इस बीच, पलाश को सांघली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिर वह अपने परिवार के साथ मुंबई लौट आए. उनकी मां ने पलाश का बचाव किया और बताया कि स्मृति के पिता की हालत देखकर वह भी बीमार पड़ गया था, क्योंकि वह उनके बहुत करीब था.

उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी को टालने का फैसला सबसे पहले स्मृति ने नहीं, बल्कि पलाश ने किया था. सभी अटकलों के बीच, कपल और उनके परिवार वालों ने चुप रहना ही चुना है.

Read more

Local News