Monday, March 23, 2026

साल 2026 की शुरुआत में सूर्य, शुक्र और बुध का मकर में त्रिग्रही योग बनेगा….

Share

नया साल 2026 बस कुछ ही समय में दस्तक देने वाला है. नए साल के आगमन के साथ ही आकाश में कई शुभ योग, युतियां और राजयोग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से दिखेगा. ज्योतिष के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है क्योंकि इस समय त्रिग्रही योग बन रहा है. यह योग शनि की राशि मकर में बनेगा जहां सूर्य, शुक्र और बुध एक साथ विराजमान होंगे.

ग्रही योग को अत्यंत शुभ माना गया है. जब किसी एक राशि में तीन प्रभावशाली ग्रह साथ आते हैं तो वह योग अद्भुत ऊर्जा उत्पन्न करता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में धन, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर गहरा असर डालता है. 2026 की शुरुआत में बनने वाला यह त्रिग्रही योग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा. आइए जानते हैं किन जातकों को इसका अधिक फल मिलेगा—

मेष राशि: धन लाभ और तरक्की का संकेत
उमाशंकर मिश्र का कहना है कि, मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 का यह त्रिग्रही योग बेहद शुभ माना जा रहा है. नए साल की शुरुआत में धन वृद्धि के योग बन रहे हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नई कमाई के अवसर बनेंगे और व्यवसायियों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल हो सकता है. नौकरी पेशा लोग प्रमोशन या नई जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं. घर-परिवार में सुख-शांति और तालमेल बना रहेगा. कुल मिलाकर, यह वर्ष मेष राशि वालों के लिए आर्थिक और पारिवारिक दोनों क्षेत्रों में सकारात्मकता लेकर आएगा.

धनु राशि: करियर में नई ऊंचाइयां
धनु राशि के लिए भी यह योग बेहद शुभ है. करियर में उन्नति, नई नौकरी का अवसर और पदोन्नति मिलने के योग प्रबल हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी. साथ ही, विदेश यात्रा या विदेश में जॉब से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है. यह समय धनु जातकों के लिए विकास और प्रगति का दरवाज़ा खोलने वाला होगा.

मीन राशि: आत्मविश्वास और सफलता में वृद्धि
मीन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बेहद लकी साबित होगा. इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे. जो लोग नई बिजनेस योजना शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. धन आगमन अच्छा रहेगा और बचत में भी वृद्धि होगी. परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है. करियर में बदलाव और उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे.

Read more

Local News