Friday, April 3, 2026

हजारीबाग में चैलेंज इन इंप्रूविंग द इमेज ऑफ पुलिस विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ.

Share

हजारीबाग: झारखंड पुलिस अकेडमी में झारखंड लोक सेवा आयोग में चयनित 28 पुलिस उपाधीक्षक, 1 झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, 2 काराधीक्षक, 4 प्रोबेशन अधिकारी का प्रशिक्षण शुरू हुआ है. जिसमें राज्य भर के चयनित पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. प्रशिक्षण के दौरान चैलेंज इन इंप्रूविंग द इमेज ऑफ पुलिस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है. 2 दिसंबर मंगलवार से झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 28 पुलिस उपाधीक्षक, 1 झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, 2 काराधीक्षक, 4 प्रोबेशन अधिकारी का प्रशिक्षण एवं पुलिस की छवि सुधारने में चुनौती विषय पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

  • झारखंड पुलिस सेवा से सेवानिवृत आईजी राजकुमार मल्लिक ने प्रशिक्षु पदाधिकारी को मूलभूत जानकारी दी और बताया कि पुलिस सेवा अन्य सरकारी सेवा से बिल्कुल अलग है. यहां पुलिसकर्मी समाज के पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. संवेदनशीलता बेहद महत्वपूर्ण होती है. प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए. अपने कर्तव्यों के दौरान पक्षपात नहीं करना चाहिए.

प्रशिक्षण में अनुशासन एवं ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण

अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के संबंध में बताया कि तत्परता और अनुशासित तरीके से उपस्थित रहकर अपने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण को पूरा करें. प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखना तथा ईमानदारी से प्रशिक्षण करने पर बल दिया. बुनियादी प्रशिक्षण पा कर झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित पुलिस पदाधिकारी अब बहुत जल्द फील्ड में नजर आएंगे. यह प्रशिक्षण पदाधिकारी के जीवन में बेहद महत्व रखता है.

Read more

Local News