Monday, March 23, 2026

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया.

Share

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रनों से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने मैच में अपना 52 वां वनडे शतक पूरा किया, जो किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है. उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे.

इस शानदार पारी की वजह से कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. विराट ने अपनी इस पारी के बारे में कहा कि वो पहले गेम को बहुत ज्यादा विजुअलाइज करते हैं, जिससे उनको रिलैक्स होकर खेलने में मदद मिलती है.

‘आपका अनुभव काम आता है’
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में विराट ने कहा, ‘इस तरह से गेम में उतरना वाकई बहुत अच्छा था. पिच 20-25 ओवर तक ठीक-ठाक चली और फिर धीमी हो गई. मैं बस बॉल खेलना चाहता था और क्रिकेट के मैच का मजा लेना चाहता था, और जब आपको शुरुआत मिल जाती है, तो फिर आपका अनुभव काम आता है, और आप एक बड़ी पारी खेल पाते हैं.’

उन्होंने ये भी कहा, ‘मुझे कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी पर यकीन नहीं रहा. मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है. मैं फिजिकली बहुत मेहनत करता हूं, जब तक मेरा फिटनेस लेवल अच्छा रहता है, और फिर आप बैटिंग करते हुए और अच्छा महसूस करते हैं, तो यही सबसे अच्छा है.’

‘मैंने 300 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं’
कोहली ने आगे कहा, ‘मैं गेम को बहुत विजुअलाइज करता हूं. जब मैं गेम के बारे में सोचता हूं, और अगर मैं खुद को इंटेंस और शार्प देखता हूं, तो मुझे पता है कि मैं रिलैक्स होकर खेल सकता हू. मैंने 300 से ज्यादा वनडे मैच और बहुत सारा क्रिकेट खेला है. अगर आप गेम के टच में हैं और प्रैक्टिस में बॉल हिट कर पाते हैं, अगर आप नेट्स में एक या दो घंटे बैटिंग करते हैं, तो आप जानते हैं कि आप अच्छे हैं. अगर आप आउट ऑफ फॉर्म हैं, तो आप नेट्स में और खेलना चाहते हैं. इसके अलावा, यह मेंटली तैयार रहने और गेम का मजा लेने के बारे में भी है.’

IND vs SA पहला वनडे मैच कैसा रहा?
रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने विराट कोहली (135 रन) की शानदार सेंचुरी और रोहित शर्मा (57) और के.एल. राहुल (60) की अहम फिफ्टी की वजह से पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया.

रोहित विराट की अनुभवी जोड़ी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रन की पार्टनरशिप की, जिससे शुरुआती झटके के बाद दबाव कम हुआ और भारत ने 50 ओवर में 398/8 का बड़ा स्कोर बनाया.

इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 332 रन पर समेट दिया. अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू ब्रीट्जके (72), मार्को जेनसन (70), और कॉर्बिन बॉश (67) ने शानदार पारी खेली, जिससे वो मैच जीतने से केवल 17 रन दूर रह गए.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 10 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने 10 ओवर में 65 रन खर्च करके 3 विकेट लिए. इसके अलावा अर्शदीप को 2 और प्रसिद्ध को एक विकेट मिला.

तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा.

Read more

Local News