रांचीः झारखंड में 30 जनवरी 2025 को मौसम का मिजाज ठंडा और कोहरे वाला रहा. सुबह के समय कोहरा छाया रहा और आसमान आंशिक रूप से बादल वाले रहे.
रांची समेत आसपास के जिलों में ठंडक के साथ हल्के या मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला. सबसे कम तापमान गुमला जिला में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक आने वाले दिनों में 2 फरवरी तक झारखंड में कोहरा और धुंध का प्रभाव बना रहेगा. आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और 3 फरवरी के बाद मौसम साफ होने की संभावना है. तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है लेकिन फिर 3-4 फरवरी तक ठंडक फिर से बढ़ने की संभावना है. अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है, तापमान में बदलाव होता रहेगा जिससे ठंडक की स्थिति में उतार-चढ़ाव होगा.

रांची में 30 जनवरी 2025 को अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. दिन का मौसम आंशिक बादल वाला और कोहरे के साथ ठंडा रहा, सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हवा की गति सामान्य थी और बारिश की कोई संभावना नहीं थी. एक खुशनुमा मौसम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया वनडे मैच संपन्न हुआ. मैच का फैसला अंतिम ओवर में हुआ और भारत में 17 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में एक सुनने की बढ़त बना ली.
जमशेदपुर में इसी दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में भी मौसम ठंडा और सुहावना था, लेकिन रांची की तुलना में तापमान थोड़ा अधिक था. इसके अलावा डाल्टनगंज में 10.6, बोकारो में 11.6, चाईबासा में 12.0, खूंटी में 9.8, लातेहार में 10.8 और लोहरदगा में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. जबकि पाकुड़ जिला में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.


