Wednesday, March 25, 2026

हजारीबाग में पुलिस ट्रेनिंग का समापन ,दो राज्यों के 94 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

Share

हजारीबाग: झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में कोलकाता के 94 राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी जोनल कैंपस के निरीक्षकों के दो सप्ताह का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को नए आपराधिक कानून 2023 के तहत भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पीटी, ड्रिल, शास्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग समेत अन्य प्रशिक्षण दिए गए.

झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में सिर्फ झारखंड के ही नहीं, बल्कि अब दूसरे राज्यों के पुलिस पदाधिकारियों का भी प्रशिक्षण हो रहा है. पहली बार पश्चिम बंगाल और बिहार के इंस्पेक्टर रैंक के 94 पुलिस पदाधिकारियों का दो सप्ताह का ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रशिक्षण में पुलिस पदाधिकारियों को कानून के विभिन्न पहलू , जांच, हथियार चलाने से लेकर साइबर क्राइम, जीएसटी समेत अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.

अकादमी के निदेशक अखिलेश कुमार झा ने कहा यह झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के लिए गर्व की बात है कि अब दूसरे राज्यों के पुलिस पदाधिकारी भी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं. पुलिस पदाधिकारियों को कई पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया है. जो उन्हें भविष्य में काम आएगा.

समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के एचओडी ज्योति प्रकाश ने पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम बिंदुओं पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कर्म योगी मिशन के तहत यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आप सभी शत प्रतिशत योगदान काम के समय दें. समाज और अर्थव्यवस्था को कैसे सुदृढ़ किया जाए इसकी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी गई है.

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है. प्रशिक्षण के दौरान जीएसटी और कानून में क्या प्रावधान है यह भी बताया गया है, जो सेवा देने के दौरान काम आएगा. हजारीबाग समेत पूरी झारखंड पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि दो सप्ताह की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

Police Training In Hazaribag

Read more

Local News