Friday, March 27, 2026

4340 आवेदनों में 1600 का तत्काल समाधान

Share

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

चौपारण. सरकार आपके द्वार शिविर बच्छई, सिंघरावा, बहेरा, भगहर, मानगढ़ एवं पड़रिया पंचायत में लगा. बच्छई पंचायत में बीडीओ नितेश भास्कर, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, भगहर में सीओ संजय यादव, मुखिया कृष्णा रविदास, सिंघरांवा में बीडीओ नितेश भास्कर, मुखिया संतोष सिंह, पड़रिया में सीओ संजय यादव, मुखिया पप्पू रजक, मानगढ़ में मुखिया अर्जुन पांडेय, मुखिया पूजा कुमारी, पीएलवी हरेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. कई विभागीय सेवाओं के लिए शिविर के अंतिम दिन सिंघरावां में 612, बहेरा में 957, बच्छई में 607, मानगढ़ में 585, पड़रिया में 628, भगहर में 951 कुल 4340 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 1600 आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News