बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है, जो 17 फरवरी से शुरू होगी। इंटर परीक्षा की तिथियाँ भी जारी कर दी गई हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी किया है। छात्र विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का कैलेंडर जारी किया।
प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने परीक्षा तिथियों की घोषणा की। इसके अनुसार मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा दो फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
एआइ से कदाचार रोकेगा बोर्ड
इसके साथ ही डीएलएड परीक्षा का कैलेंडर भी जारी किया गया है। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए बोर्ड इस बार AI का प्रयोग करेगा। अध्यक्ष ने बताया कि चैटबॉट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी।
एआइ से डुप्लीकेशन का पता चलेगा। इस बार अबतक 15 लाख 21 हजार 21 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा का फार्म भरा है। इंटर की परीक्षा के लिए यह संख्या 13 लाख के आसपास है।
बिहार बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन से छूटे परीक्षार्थी 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में फॉर्म भरने पर विलंब शुल्क देना होगा।
परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली 9.45 जबकि दूसरी पाली दो बजे से शुरू होगी।
परीक्षा का शेड्यूल
तिथि- पहली पाली-दूसरी पाली
17 फरवरी: मातृभाषा (101 हिंदी, 102 बांग्ला, 103 उर्दू, 104 मैथिली) -मातृभाषा (201 हिंदी, 202 बांग्ला, 203 उर्दू, 204 मैथिली)
18 फरवरी: 110 गणित-210 गणित
19 फरवरी: द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदीभाषियों के लिए 105 संस्कृत, 107 अरबी, 108 फारसी व 109 भोजपुरी में से कोई एक और अहिंंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106 हिंदी )— द्वितीय भारतीय भाषा (हिंदीभाषियों के लिए 205 संस्कृत, 207 अरबी, 208 फारसी व 209 भोजपुरी में से कोई एक और अहिंंदी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206 हिंदी )


