Wednesday, March 25, 2026

रांची में लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया.

Share

रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया.

रांचीः बिहार विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नजर झारखंड में पार्टी को मजबूत करने पर है. झारखंड में 2024 के विधानसभा चुनाव में खाता खोलने में सफल रही लोजपा ने अब आनेवाले समय में संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है.

इसी संकल्प के साथ आज शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में स्थापना दिवस समारोह आयोजित की गयी. इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्व. राम विलास पासवान और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन विस्तार, जनसंपर्क की दिशा और आगामी योजनाओं पर खुलकर चर्चा की गई.

बिहार में पार्टी को मिली सफलता से लबरेज है लोजपा

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार चुनाव परिणाम का उत्साह साफ झलक रहा था. इसके लिए बीरेन्द्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में मिले शानदार एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Foundation Day Celebration of Lok Janshakti Party Ram Vilas in Ranchi

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को बिहार–झारखंड समेत पूरे देश में और अधिक मजबूती कैसे मिले, इस पर सभी की एकजुटता और प्रतिबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है. लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, सभी मोर्चों को सक्रिय करने और बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता तक सीधे पहुंच कर उनके मुद्दों का समाधान करना और आने वाले चुनावों में संगठन को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करना है. इस कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, सक्रियता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Read more

Local News