Saturday, April 4, 2026

रांची नगर निगम ने सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज शहर के 10 वार्डों में शिविरों का आयोजन किया

Share

‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम: 10 वार्डों में लगे शिविर, 539 आवेदन मिले

facebook sharing button

Ranchi: रांची नगर निगम ने सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज 28 नवंबर 2025 को शहर के 10 वार्डों में शिविरों का आयोजन किया. इन शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया.

आज जिन वार्डों में शिविर लगे

  • वार्ड 44 – वार्ड कार्यालय, एजी मोड़

वार्ड 45 – सीताराम स्कूल मैदान, जैन मंदिर रोड

वार्ड 46 – सामुदायिक भवन

वार्ड 47 – वार्ड कार्यालय, जोरार नामकुम

वार्ड 48 – डोरंडा स्टोर

वार्ड 49 – सामुदायिक भवन, बिहारी क्लब इंदिरा पैलेस

वार्ड 50 – लेटंगा टोली, तिरंगा चौक सामुदायिक भवन

वार्ड 51 – वार्ड कार्यालय, विकास भवन

वार्ड 52 – हटिया चौक

वार्ड 53 – वार्ड कार्यालय, बंगला कॉलोनी, न्यू तुपुदाना चौक

  • प्रशासक सुशांत गौरव ने डोरंडा स्टोर (वार्ड 48) में लगे शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समय पर समाधान किया जाए. 

21 से 28 नवंबर तक सभी 53 वार्डों में लगाए गए शिविरों में –

निगम सेवाओं से जुड़े करीब 2700 से अधिक आवेदन मिले, 2000 से ज्यादा लोगों ने जानकारी और पूछताछ की, 1200 से अधिक नागरिकों ने मुफ़्त स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया. वहीं रांची नगर निगम ने शहरवासियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया.

Read more

Local News