Monday, June 22, 2026

IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी आई सामने, फर्स्ट लुक ने बनाया फैंस को दीवाना

Share

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी जर्सी रिवील कर दी है. आईपीएल के पहले सीजन की विनर राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपनी जर्सी का फर्स्ट लुक अपने फैंस के सामने रखा है.

IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स की नई जर्सी आई सामने
इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 में पहनी जाने वाली अपनी जर्सी को रिवील कर दिया है. वीडियो की शुरुआत में जिस कपड़े से जर्सी बनी है. उसे कैंची के साथ काटते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद जर्सी बेहतरीन डिजाइन के साथ बनकर तैयार होती हुई नजर आती है.

बेहतरीन डिजाइन के साथ राजस्थान ने दिखाई नई जर्सी
राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जर्सी के रंग में कोई बदलाव नहीं किया है. जर्सी को पिंक कलर का रखा गया है, इसके साथ ही कॉलर और शोल्डर के पास ब्ल्यू कलर भी दिया गया है, जो कि पहली जर्सी में भी नजर आ रहा था. लेकिन इस जर्सी का डिजाइन पहली जर्सी से थोड़ा हटकर और अलग है. इस जर्सी के चेस्ट पर और कमर के पास पर अनोखी डिजाइन दी गई है, जो देखने में काफी अच्छी लग रही है.

द्रविड़ और संगकारा ने नई जर्सी की रिवील
आपको बता दें कि इस बार राजस्थान रॉयल्स ने राहुल द्रविड़ को अपना हेड कोच बनाया है. उनके साथ कुमार संगकारा भी कोच की भूमिका में नजर आएंगे. इन दोनों ने नई जर्सी को आप फैंस के सामने रिवील कर दिया है.

राजस्थान की कप्तानी एक बार फिर संजू सैमसन करते हुए दिखाई देंगे. राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले कुछ सीजन से अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है लेकिन टीम खिताब पर कब्जा करने से चूक जाती है. इस बार टीम के पास नए रंग और नए डिजाइन वाली इस जर्सी पहनकर आईपीएल का खिताब अपने नाम करने का मौका होगा.

Read more

Local News