Tuesday, May 5, 2026

पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानें दो घंटे तक लेट हुईं……

Share

पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानें दो घंटे तक लेट हुईं। खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी से यात्रियों को काफी परेशानी हुई, क्योंकि उन्हें एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

पटना। मौसम में अचानक बदलाव और कम दृश्यता का असर मंगलवार को हवाई यातायात पर स्पष्ट दिखा। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की दोनों प्रमुख फ्लाइटें करीब दो घंटे की देरी से आयीं और रवाना हुईं।

स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली फ्लाइट एसजी-337 निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब के बाद रात 9:25 बजे उड़ान भर सकी। वहीं दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-170 भी दो घंटे की देरी से पटना पहुंची और आगे रवाना हुई

इंडिगो की उड़ानों पर भी देरी का असर देखा गया। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई-2134 तकरीबन 45 मिनट लेट होकर सुबह 11:47 बजे उड़ान भर पाई।

वहीं, इंडिगो की एक अन्य दिल्ली उड़ान 6ई-805 करीब डेढ़ घंटे की देरी से संचालित हुई। कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-6349 भी डेढ़ घंटे लेट होकर दोपहर 1:21 बजे पटना से रवाना हुई।

मौसम की मार से एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान भी नहीं बच सकी और यह करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भरी। इसके अलावा, चार जोड़ी अन्य विमानों का संचालन भी 30 से 45 मिनट की देरी से हुआ।

यात्रियों को इस अचानक हुई देरी से काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मौसम में सुधार होने पर उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

Read more

Local News