Monday, April 6, 2026

आगमी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान किस तारीख को और कहां पर एक दूसरे से भिड़ने वाले हैं….

Share

 भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए दुनिया भर के सभी फैंस उत्सुक रहते हैं. इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच क्रिकेट जब खेला जाता है तो लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन तेज हो जाती है. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच जब-जब कोई मुकाबला खेला जाता है कोई न कोई बवाल खड़ा हो जाता है. अब एक बार फिर ये दोनों टीमों भिड़ने वाली हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं भारत और पाकिस्तान के बीच अगला मैच कब और कहां होने वाला है.

इस साल के एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़े मैच जीते थे, जिसमें मैदान के अंदर और बाहर भी काफी विवाद हुआ था. अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी. भारत टूर्नामेंट का अपना तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ ग्रुप में रखा गया है.

India vs Pakistan

जानिए कब और कहां होगा भारत पाकिस्तान का मैच
दरअसल, भारत और पाकिस्तान अगले साल 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों टीमें लीग स्टेज में एक दूसरे के साथ मैच खेलती हुई नजर आईं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक शेड्यूल आने से पहले ही पाकिस्तान और भारत की मैच की तारीख सामने आ गई है, जो की 15 फरवरी है.

आपको बता दें कि, आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) आज यानी मंगलवार को मुंबई में शाम 6:30 बजे करने वाली है. इस दौरान आईसीसी के चेयरमैन जय शाह भी मौजूद होंगे. आज वर्ल्ड कप के शेड्यूल से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आए शेड्यूल के अनुसार, भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ करेगा, जो टूर्नामेंट का पहला दिन है, जिसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली जाएगा. उनका आखिरी ग्रुप गेम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ होगा.

India vs Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे, जिसमें पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो या कैंडी में खेलेगा. टूर्नामेंट में 20 टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में पांच टीमें होंगी. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहां टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा जाएगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी.

इंडिया सुपर आठ स्टेज में जाता है, तो उनके तीन सुपर आठ मुकाबले अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे. अगर इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उनका सेमीफाइनल मुंबई में होगा. दूसरा सेमीफाइनल लोकेशन कोलंबो या कोलकाता है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान या श्रीलंका क्वालीफाई करते हैं या नहीं. वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा लेकिन अगर पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में पहुंचता है, तो इसके कोलंबो में शिफ्ट होने की संभावना है.

Read more

Local News