Wednesday, March 25, 2026

सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के दौरे पर रहेंगे.

Share

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका आएंगे. यहां वे दुमका एयरपोर्ट पर बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उदघाटन करेंगे. साथ ही सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित सेवा अधिकार सप्ताह यानी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है.

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. एयरपोर्ट कैंपस में बने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलट के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए कई ग्लाइडर भी मंगवाए गए हैं. इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन सीएम के हाथों होना है.

साथ ही सीएम सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में सेवा अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में है. हवाई अड्डे पर ही विशाल पंडाल बनाया गया है. कार्यक्रम स्थल के चारों ओर राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं.

उपायुक्त ने दी जानकारी

सूबे के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जानकारी दी. डीसी ने बताया कि एकदिवसीय दौरे पर सोमवार को सीएम का आगमन हो रहा है. वे फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

CM Hemant Soren will inaugurate Jharkhand Flying Institute in Dumka

शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम हवाई अड्डे से ही ऑनलाइन किया जाएगा. वहीं सीएम प्रोग्राम को लेकर सुरक्षा के भी यहां व्यापक इंतजाम किए गए हैं. आज रविवार को प्रशासन और पुलिस के वैसे अधिकारी जिन्हें ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. उन सबों की एक बैठक आयोजित की गई. जहां सारी व्यवस्था की ब्रीफिंग की गई.

Read more

Local News