Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए बच्चों के लिए एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय था पॉक्सो एक्ट हमारी जिम्मेदारी था. बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, यौन शोषण से सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अपराध से अवगत कराया गया. उद्घाटन धनबाद डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम, चाइल्ड वेलेफेयर कमीशन के शंकर रवानी, सुनील वर्मा, संस्था के प्रदीप वर्मा, प्राचार्य चन्द्रानी बनर्जी तथा जोगता थानेदार पवन कुमार ने संयुक्त रूप से से किया. सेमिनार में डीएसपी श्री आलम ने कहा कि आज का बच्चा कल का नागरिक होता है, उसे अपने अधिकार जानने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहना जरूरी है. पॉक्सो एक्ट बच्चों का एक मजबूत कवच है. उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी.