Tuesday, May 5, 2026

पटना में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है

Share

पटना में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-शाम हल्की ठंड और राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा। तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटना। प्रदेश का मौसम चार से पांच दिनों के दौरान पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड व राजधानी व आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाए रहेगा।

तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार चार-पांच से दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

सुबह-शाम हल्की ठंड व दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस एवं फारबिसगंज का 31.2 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा। पटना, गया सहित कई जिलों में कोहरा परेशान कर सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान 

पटना का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस है।

Read more

Local News