Tuesday, May 5, 2026

नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभालेंगे.

Share

 बिहार में नई सरकार आज पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शपथ लेगी. नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. गांधी मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है.

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है. वहीं बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर साय ने बधाई देते हुए कहा, “नीतीश जी को हार्दिक शुभकामनाएं. आज वे पुन मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे और बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी तथा सुशासन की मजबूत नींव रखी जाएगी.
  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बिहार की नई सरकार को बधाई देते हुए कहा, “बिहार के लोगों को इस नई सरकार के गठन पर हार्दिक बधाई. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में बिहार विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा.”
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जताई है. साव ने कहा, “बिहार में ऐतिहासिक जीत एनडीए की हुई है और आज नीतीश कुमार जी तथा उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है. हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. जिस प्रकार बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप से उस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा.” सहयोगी दलों के बीच एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अरुण साव समेत कई राज्यों के वरिष्ठ नेता आज पटना में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिहार में नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने को ऐतिहासिक करार देते हुए बधाई दी है. शर्मा ने कहा, “नीतीश जी दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, यह अपने आप में ऐतिहासिक है. हम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पटना जा रहे हैं.” एनडीए के सहयोगी दलों के बीच बढ़ते समन्वय का संकेत देते हुए विजय शर्मा समेत कई राज्यों के भाजपा एवं सहयोगी नेताओं का पटना पहुंचना आज के शपथ समारोह को राष्ट्रीय स्तर का महत्व दे रहा है.

बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तीखा हमला बोला है. रावत ने कहा, “यह तो महज रस्म-अदायगी है. कुछ दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहेंगे, फिर कुछ दिन बाद नीतीश कुमार को हटाकर उनकी पार्टी को तोड़कर भाजपा बिहार पर पूरी तरह राज करेगी.” कांग्रेस नेता का यह बयान नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और भाजपा के साथ उनके गठबंधन की स्थायित्व पर सवाल उठाता है, जिसे विपक्ष लगातार “अस्थायी समझौता” करार दे रहा है.

Read more

Local News