Tuesday, May 5, 2026

भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 931 एकड़ जमीन अधिग्रहण हेतु 472.72 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।

Share

भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 931 एकड़ जमीन अधिग्रहण हेतु 472.72 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। जिला प्रशासन ने 855 एकड़ भूमि चिह्नित कर खरीद-बिक्री पर रोक लगाई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द ही भूमि का अधिग्रहण किया जा सके और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो सके

भागलपुर। अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज अंचल) में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की 931 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने चार सौ 72 करोड़ 72 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इसके लिए वायुयान संगठन निदेशालय द्वारा अभी तक अनुरोध (अधियाचना) नहीं किया गया है। निदेशालय का अनुरोध प्राप्त होते ही भू-अर्जन विभाग जमीन का सर्वे कराना शुरू कर देगा।

ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए 931 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से 855 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। उसकी खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला अवर निबंधक को पत्र लिखकर मौजा मसदी में तीन सौ एकड़, नोनसर में 225 एकड़, राजगंज में 50 एकड़, कसवा में 205 एकड़, सूजापुर में 40 एकड़ व मंझली में 35 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

उनके आसपास की जमीन की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए कहा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर और जमीन अधिग्रहित की जा सके।

जिलाधिकारी ने जिला अवर प्रबंधक को कहा है कि प्रस्तावित हवाई अड्डा के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि अंतर्गत व्यवहार्यता अध्ययन दल द्वारा प्रतिवेदन की मांग के आलोक में वांछित प्रतिवेदन निदेशक, वायुयान संगठन निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, हवाई अड्डा पटना को उपलब्ध कराया गया है।

सुल्तानगंज अंचल में नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है। उसके लिए समाहर्ता द्वारा एक अक्टूबर 2024 को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के संबंध में सुल्तानगंज अंचल अंतर्गत 855 एकड़ भूमि चिह्नित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया है।

अंचल सुल्तानगंज : 855 एकड़

मौजा का नाम व थाना संख्यारैयती भूमि का अनुमानित रकवा (एकड़ में)
मसदी – 71300 एकड़
नोनसर – 83225 एकड़
राजगंज – 8450 एकड़
कसवा – 79205 एकड़
सुजापुर – 7840 एकड़
मंझली – 8035 एकड़

सुल्तानगंज अंचल में 855 एकड़

  • रनवे की उत्तरी छोर की लंबाई : 4000 मीटर
  • दक्षिणी छोर की लंबाई : 3800 मीटर
  • चौड़ाई : 740 मीटर
  • टर्मिनल की लंबाई : 1000 मीटर व चौड़ाई 500 मीटर
  • भागलपुर रेलवे स्टेशन से दूरी : 30 किलोमीटर
  • सुल्तानगंज-देवघर रोड से पश्चिम व निर्माणाधीन फोरलेन के दक्षिण
  • सुल्तानगंज मुख्यालय से दूरी हवाई : 2.9 किलोमीटर
  • सड़क मार्ग से दूरी : 6 किलोमीटर
  • भागलपुर जिला मुख्यालय से दूरी हवाई 25 किलोमीटर
  • सड़क मार्ग से दूरी : 30 किलेमीटर

Read more

Local News