Tuesday, April 7, 2026

बंद घर से सोना-चांदी व नकदी गायब

Share

बड़कागांव थाना क्षेत्र के बादम गांव में एक बंद घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पीड़ित संतोष कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका परिवार 11 अक्टूबर को कटकमदाग में नाना के श्राद्ध कार्यक्रम में गया हुआ था। 17 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे के ताले पर किसी भारी वस्तु से प्रहार का निशान दिखा, हालांकि ताला टूटा नहीं था।

सभी ताला न टूटने पर स्वजन घर के 5 पीछे लगे कार्केट सीट को उखाड़कर से अंदर पहुंचे। अंदर जाते ही चान कमरों के दरवाजे और बक्से खुले को मिले तथा सामान पूरी तरह बिखरा है। पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि

चोर बक्से से सोना-चांदी के गहने एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बाली, मंगलसूत्र के अलावा लगभग पांच हजार रुपये नकद, चार कांसा और

पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए। हैं। घटना की जानकारी रात में ही गांव के चौकीदार और आसपास के ग्रामीणों को दी गई।

अगले दिन 18 अक्टूबर की सुबह बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। संतोष कुमार ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि वर्ष 2022 में भी उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। उस समय तीन लोगों पर संदेह जताया गया था, लेकिन पंचायत द्वारा हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि तो मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिल यदि पुलिस उन तीनों से पूछताछ करे सकते हैं। स्वजनों को आशंका है कि वही लोग दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

Read more

Local News