Tuesday, April 7, 2026

धनबाद में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी.

Share

धनबादः जिले में एक बार फिर फायरिंग की घटना घटी है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. घटना कतरास थाना क्षेत्र की है.

बता दें कि बाइक सवार अपराधियों ने सड़क किनारे चल रहे एक युवक की दिनदहाड़े सिर में गोली मा दी. घटना झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रतनजी पेट्रोप पंप के समीप की है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पेट्रोल पंप के पास से युवक गुजर रहा था. पीछे से बाइक पर सवार तीन अपराधी सामने पहुंचे. इनमें से एक अपराधी ने सिर में पीछे से सटाकर गोली मार दी.

गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना करीब 3 बजकर 5 मिनट पर घटी है. घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस द्वारा गोली लगे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर रही है.

वहीं मौके पर पहुंचे सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. अपराधी के कुछ फोटोग्राफ्स मिले हैं. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल जिस युवक को गोली लगी है, उसकी पहचान नहीं हो सकी है. घायल युवक को एसएनएमएमसीएच ले जाया गया है. उसकी स्थिति की जानकारी अब तक नहीं मिली है. एसडीपीओ ने कहा कि जो भी अपराधी हैं, वह बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

Read more

Local News