Tuesday, April 7, 2026

हजारीबाग में ‘विकसित भारत पदयात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी मार्च 2025’ का आयोजन किया गया.

Share

हजारीबागः लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत, द्वारा संचालित ‘विकसित भारत पदयात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी मार्च 2025’ का आयोजन हजारीबाग में किया गया.

  • कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा भावे विद्यालय के विवेकानंद सभागार परिसर से हुआ. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर यह बताया कि अनेकता में एकता का संदेश हमारा देश पूरे विश्व को दे रहा है. देश सर्वोपरि का यह संदेश छात्र छात्राओं ने भी दिया. कार्यक्रम के बाद यूनिटी मार्च विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुआ. जिसमें विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. मार्च में सैकड़ों की संख्या में हजारीबाग के लोग शामिल हुए. हाथ में तिरंगा झंडा, एक भारत–श्रेष्ठ भारत, एकता में शक्ति, सरदार पटेल अमर रहे जैसे नारे गूंजते रहे

मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता सरदार पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व की ही देन है. हमें संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र पहले है उसके बाद हम स्वयं. उन्होंने बताया कि देश की स्वाधीनता संग्राम से लेकर आजाद भारत के निर्माण तक प्रदेश को बनाने में कई महापुरुषों ने अपना अहम योगदान दिया है परंतु जो धार उनके चरित्र में दिखता है वह असाधारण है.

UNITY MARCH IN HAZARIBAG 2025

स्वतंत्रता के पश्चात राज्यों को इंटीग्रेट करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है और यह भी कहा जाता है कि अगर सरदार पटेल के प्रयास नहीं हुए होते तो भारत का स्वरूप खंड-खंड में बंटा हुआ नजर आता. उन्होंने MY Bharat द्वारा युवाओं को राष्ट्र-निर्माण से जोड़ने की पहल किए जाने की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों व युवाओं को शुभकामनाएं दीं.

UNITY MARCH IN HAZARIBAG 2025

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि भारत के भविष्य की असली ताकत युवा हैं. यदि वे सरदार पटेल की कर्तव्यनिष्ठा, संगठन क्षमता और राष्ट्रीय हित की भावना से प्रेरणा लें तो विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा.

उन्होंने बताया कि पटेल जी ने यदि अपने मजबूत इरादों और शक्ति से भारतीय राज्यों को एकीकृत करने में अपनी भूमिका नहीं निभाई होती तो आज भारत का वह रूप नहीं होता जैसा हम देखते हैं. उन्होंने हजारीबाग के युवाओं की बढ़ती भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.

Read more

Local News