Tuesday, May 5, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिणी आचार्य विवाद मामले में लालू परिवार पर हमला बोला है।

Share

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिणी आचार्य विवाद मामले में लालू परिवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा। जब कोई पार्टी परिवार बन जाती है, तो ऐसा होता है। इसके अलावा जदयू और हम नेताओं ने भी Rohini Acharya मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पटना। बिहार चुनाव में राजद की हार के बाद लालू परिवार में फूट से बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Giriraj Singh ने कहा, “प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले ही कहा था कि चुनाव के बाद लालू यादव का परिवार बिखर जाएगा। जब कोई पार्टी परिवार बन जाती है, तो ऐसा होता है, इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी और संजय गांधी के परिवार भी बिखर गए। लोकतंत्र में परिवारवाद खत्म होने का समय आ गया है।

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस अब खात्मे की ओर है। पिछले 6 विधानसभा चुनावों में उनके(कांग्रेस) जितने विधायक बने उतने तो बिहार में भाजपा विधायक हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक नया इतिहास रच रही है।”

तेजस्वी के लिए राजनीतिक श्राप बन जाएगा- जदयू प्रवक्ता 

JDU नेता नीरज कुमार ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, “ये लालू यादव के परिवार का आंतरिक मामला है, लेकिन ये परिवारवाद की राजनीति का विभत्स रूप रहा है। रोहिणी सिर्फ़ लालू यादव की बेटी नहीं, बल्कि RJD परिवार और बिहार की बेटी है। अगर उस कन्या की आंखों में दर्द दिख रहा है, लालू यादव और राबड़ी देवी बेबस हो गए हैं।”

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ये रमीज कौन है? वो हिस्ट्रीशीटर है, लालू यादव के घर में कैसे रह रहा है? 10-11 आपराधिक मामलों वाला व्यक्ति RJD का चुनावी प्रबंधक है? लालू यादव को लाचार कर दिया। राबड़ी देवी को कितनी पीड़ा हो रही होगी। ये तेजस्वी के लिए राजनीतिक श्राप बन जाएगा।

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति अलग होती है, लेकिन मानवीय दृष्टिकोण से मुझे यह दुखद लगता है। बहनों को विशेष तरजीह दी जाती है, लेकिन तेजस्वी यादव ने किस अभिमान में ऐसा किया, यह जांच का विषय है। बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। व्यक्तिगत रूप से, हम इस घटना से बहुत दुखी हैं।

Read more

Local News