Friday, March 27, 2026

एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म की टाइटल के साथ महेश बाबू का फर्स्ट लुक जारी किया है.

Share

 रामोजी फिल्म सिटी में शनिवार (15 नवंबर) को एक शानदार नज़ारा देखने को मिला, जब ग्लोब ट्रॉटर के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के टाइटल के साथ महेश बाबू का धांसू फर्स्ट लुक भी जारी किया. रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित भव्य लॉन्च कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस बीच टीम ने फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रखा था, जिससे फैंस फूल न समाए.

निर्देशक एसएस राजामौली ने मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच महेश बाबू का फर्स्ट लुक जारी किया, जो काफी दमदार था. मेकर्स ने टाइम ट्रेवल की झलक के साथ महेश बाबू की पहली झलक दिखाई.

क्लिप में दिखाए गए सीन पौराणिक कथाओं और इतिहास पर आधारित एक कहानी का संकेत देता है, जिसमें 512 ईस्वी वाराणसी से 7200 ई.पू. तक की समय-सीमाओं को शामिल किया गया है, जिसमें गुफाओं, युद्धों, यज्ञों और भगवान हनुमान द्वारा लंका में आग लगाने की छवि, प्रभु राम की झलकियां शामिल हैं.

फिल्म की कहानी 512 ईस्वी में वाराणसी से शुरू होती है और फिर 2027 ईस्वी में पहुंचती है जब एस्टेरॉयड शाम्भवी पृथ्वी पर गिरता है. यह अंटार्कटिका, अफ्रीका, वनांचल और त्रेतायुग (7200 ईसा पूर्व) से गुजरती है और रुद्र के परिचय पर पहुंचती है, जो एक मिशन पर है.

वीडियो में ढेर सारे वीएफएक्स एलिमेंट्स हैं, जो अंत में महेश के शॉट से जुड़े हैं. आखिरी में महेश का फर्स्ट लुका दिखाया जाता है, जो नंदी पर सवार त्रिशूल पकड़े हुए काफी क्रोश में नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में काशी के प्राचीन मंदिर दिखाई दे रहे हैं.

मेकर्स ने ना सिर्फ महेश बाबू का फर्स्ट लुक जारी किया, बल्कि उनके किरदार से पर्दा भी हटाया. मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ खुलासा किया कि महेश बाबू फिल्म में ‘रूद्र’ का किरदार निभाएंगे. उनका ये अवतार फैंस को काफी पसंद आया है. वे फिल्म के लेकर काफी उत्साहित हैं. वहीं, रुद्र की भूमिका निभाते हुए महेश बाबू ने इसे एक ड्रीम प्रोजेक्ट बताया और सभी को गौरवान्वित करने की उम्मीद जताई.

महेश बाबू के फर्स्ट लुक के साथ ही डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी आगामी फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का खुलासा किया. उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ होगा. उनकी यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी.

फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस भी होगीं, जो फिल्म की नायिका की भूमिका निभाएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं. मेकर्स बीते दिनों प्रियंका का भी फर्स्ट लुक जारी किया था. वह फिल्म में मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं.

ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में एसएस राजामौली, एमएम कीरवानी, भूषण कुमार, महेश बाबू की पत्नी-एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर, उनकी बेटी सितारा, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ सुप्रिया मेनन और लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद शामिल थे. एमएम कीरवानी ने पुष्टि की है कि वाराणसी 2027 की गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Read more

Local News