Thursday, March 26, 2026

धनबाद स्टेशन की बढ़ायी गयी सुरक्षा – जांच अभियान चलाया गया

Share

डॉग स्क्वायड के साथ हो रही जांच

Dhanbad News: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद रेलवे में अलर्ट है. इसे लेकर विभिन्न स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मंगलवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश की देखरेख में धनबाद स्टेशन में जांच अभियान चलाया गया. स्टेशन में आने वाले सामानों के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों पर नजर रखी जा रही है. डॉग स्क्वायड के साथ में जांच की जा रही है. पार्सल में आने वाले सामानों की भी जांच हो रही है. वहीं स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमराें से हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. स्टेशन परिसर में सिविल ड्रेस में भी जवानों की तैनाती की गयी है.

Read more

Local News