Friday, March 27, 2026

‘बिग बॉस-19’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख का खुलासा हो गया है.

Share

मुंबई: क्या सच में टॉवी का पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस 19 को चार हफ्तों का एक्सटेंशन मिल रहा है? यह सवाल हर कोई पूछ रहा है. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, ये किसी को नहीं पता. हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि शो को चार हफ्तों का एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है.

‘बिग बॉस 19’ को चार हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने की चर्चा आखिरकार खत्म हो गई है. फैंस की अटकलों के विपरीत शो का मौजूदा सीजन अपनी पूर्व निर्धारित अवधि से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. सीजन को आगे बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है. मेकर्स 15 हफ्तों के एपिसोड रिलीज पैटर्न पर ही टिके रहेंगे.

‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले इस साल 7 दिसंबर को होगा. चूंकि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए अपनी डेट्स पहले ही दे चुके हैं, इसलिए बिग बॉस 19 के मेकर्स ग्रैंड फिनाले को आगे नहीं बढ़ा सकते.

बिग बॉस 19 का विजेता कौन होगा, इसके बारे में कई अटकलें हैं. बता दें , इस हफ्ते गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नीलम गिरी और फरहाना भट्ट नॉमिनेट हुए हैं. इस हफ्ते कौन एलिमिनेट होगा, यह जानने के लिए फैंस को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का इंतजार करना होगा. बिग बॉस 19 के नए एपिसोड आप सोमवार से रविवार रात 9 बजे से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Read more

Local News