Friday, March 27, 2026

समंदर और रिमझिम बारिश में हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग किया रोमांस, एक्स-वाइफ ने रात के अंधेरे में रेत में दिखाया बोल्ड अवतार

Share

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की है, जो फैंस के बीच चर्चा बना हुआ. तस्वीरों में जहां हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं, वहीं नताशा रेत में अपना बोल्ड अवतार दिखती नजर आ रही हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि हार्दिक की ये रोमांटिक तस्वीर नताशा के पोस्ट के लगभग 1 घंटे के बाद आई हैं.

मंगलवार, 4 नवंबर को नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया फोटोशूट की कई हॉट तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में नतासा व्हाइट कलर हॉल्टर-नेक बैकलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है. उन्होंने अपने बाल खुले रखे है. मिनिमल मेकअप में उनका चेहर निखर के सामने आया है. तस्वीरों में नताशा रात के अंधेरे में भरे रेत में अपना बोल्ड अवतार दिखाती नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह रेत के साथ फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने जिंदगी और प्यार को एक और मौका दिया है. क्रिकेटर अपने नए रोमांस का इजहार सार्वजनिक रूप से करने से नहीं कतराते. वह गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरों के लिए एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं.

नताशा के पोस्ट के एक घंटे बाद हार्दिक ने अपनी और माहिका की कई सारी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पोस्ट किए, जिसमें समुद्र और रिमझिम बारिश में हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा के साथ कोजी होते दिख रहे हैं. एक-दूसरे के करीब खड़े होकर एक-दूसरे की आंखों में आंखे डालते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा.

पोस्ट में एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे साथ में कार धो रहे हैं. क्लिप में, हार्दिक कार की सफाई करते दिख रहे हैं और माहिका उनकी मदद कर रही हैं. दोनों के बीच मस्ती भरे पल और किस का नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हार्दिक ने अक्टूबर में अपने जन्मदिन पर माहिका के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर जाहिर किया था. यह एलान उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के लगभग एक साल बाद की गई. अलग होने के बावजूद, हार्दिक नताशा के साथ अपने बेटे अगस्त्य का पालन-पोषण कर रहे हैं.

Read more

Local News