Friday, March 27, 2026

मंगोलिया में इमरजेंसी लैंडिंग – सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी

Share

 एअर इंडिया की फ्लाइट AI174, रविवार (2 नवंबर, 2025) को सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली जा रही थी, को बीच रास्ते में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका के कारण उलानबातर, मंगोलिया में एहतियाती लैंडिंग करनी पड़ी.

एयरलाइन के बयान के मुताबिक फ्लाइट क्रू को उड़ान के दौरान एक संभावित तकनीकी समस्या का संदेह हुआ, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर विमान को मंगोलिया के उलानबातर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया गया.

एअर इंडिया के अनुसार, वे अपने साझेदारों के साथ मिलकर यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने में लगे हैं और शीघ्र से शीघ्र सभी को उनके गंतव्य दिल्ली पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं. कोलकाता होते हुए उड़ान संख्या AI174 उलानबटोर में सुरक्षित उतर गई और अभी तकनीकी जांच चल रही है.

वहीं एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, ‘इस आपातकालीन स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हम सभी यात्रियों की सहायता के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. एयर इंडिया में, यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है.’ फ्लाइट में कितने पैसेंजर थे, इसकी जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई.

श्री एयरलाइंस के एक विमान की नेपाल में आपात लैंडिंग
वहीं दूसरी तरफ काठमांडू जा रहे श्री एयरलाइंस के एक विमान को शनिवार को तकनीकी खराबी के बाद नेपाल में आपात लैंडिंग करनी पड़ी. विमान में सवार सभी 82 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.

उड़ान संख्या 222 ने सुदूर पश्चिम प्रांत के धनगढ़ी से उड़ान भरी थी. यात्रा के बीच में, विमान में हाइड्रोलिक समस्या आ गई, जिसकी वजह से चालक दल को विमान को भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा था.

Read more

Local News