Friday, March 27, 2026

 पहले सप्ताह में इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

Share

यह सप्ताह जातकों के लिए अच्छा ही रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में लोगों को खुशियां मिलेगी. हालांकि टेंशन, छोटी-मोटी समस्या भी रहेंगी.

मेष- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह खुशियां मिलेगी. साथी उनका खूब केयर करेंगे. दोनों एक दूसरे के साथ भावनात्मक समय व्यतीत करेंगे. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ समस्याएं रहने के कारण दोनों परेशान रहेंगे. धन को लेकर आपको इस सप्ताह ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है. आप अपने खर्चों को सीमित करें. किसी अच्छी योजना में धन लगाने के बारे में सोचेंगे और आपकी इनकम तो बढ़ेगी लेकिन आपको कुछ खर्च परेशान करेंगे जो आपकी टेंशन को भी थोड़ा बढ़ाएंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सप्ताह संघर्ष भरा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है जो उनकी खुशियों को बढ़ाएगी. आप इस सप्ताह अपने बॉस को भी प्रसन्न रखेंगे. विद्यार्थी इस सप्ताह अपने पढ़ाई को लेकर पूरा ध्यान देंगे. उन्हें सफलता भी मिलेगी लेकिन कुछ काम ऐसे होंगे जो उनके ज्ञान को भटकाएंगे. इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा. आपकी सेहत इस सप्ताह आपको परेशान करेगी. इसलिए आप कोई भी लापरवाही ना करें. समस्याओं पर पूरा ध्यान दें. आपको यदि कोई छोटी-मोटी समस्या भी महसूस हो तो उसके लिए समय रहते डॉक्टर से सलाह लें.

वृषभ-यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को इस सप्ताह अपने साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा. वह काम के बीच-बीच में साथी से मिलने के लिए समय निकालेंगे. इससे दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानेंगे. तनाव ग्रस्त जीवन में इस सप्ताह लड़ाई झगड़ा बने रहेंगे. इनको दूर करने के लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी पड़ सकती है. आपके खर्च इस सप्ताह बढ़ेंगे. आप दिखावे के चक्कर में पड़ने के कारण अधिक खर्च करेंगे. आप बिना सोचे समझे किसी योजना में धन ना लगाए नहीं तो उससे आपको नुकसान भी हो सकता है. करियर के लिए आज से इस सप्ताह आपको मेहनत अधिक करनी होगी. तभी आपको सफलता मिलेगी. आपकी कोई रुकी हुई डील में सप्ताह फाइनल होगी. आपकी योजनाएं फलीभूत होंगे. आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे. नौकरी में आपको सप्ताह थोड़ा सतर्क रहना होगा. विद्यार्थी इस सप्ताह जोश से पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे. उन्हें कुछ किसी नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता की तैयारी के लिए भी मेहनत अधिक करनी होगी. आपकी सेहत इस सप्ताह कमजोर रहेगी क्योंकि आपका गलत खान-पान आपको परेशानी देगा.

मिथुन- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में खुशियां भरपूर रहेगी. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कुछ पुरानी बातों को लेकर समस्याएं बढ़ेगी. धन को लेकर इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे. इसलिए आप अपने भविष्य को लेकर निवेश करने की प्लानिंग करें. प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप किसी नए घर के खरीदारी भी कर सकते हैं. आपके करियर में इस सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने दिमाग से काम लेंगे जो आपकी योजना को आगे लेकर जाएंगे. मार्केटिंग का काम कर रहे हैं लोगों को सप्ताह कोई अच्छा आर्डर भी मिल सकता है. नौकरी कर रहे लोगों के लिए इस सप्ताह लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों को सप्ताह कुछ तनाव रहेगा. उनका मन भी परेशान रहेगा. आपको इस सप्ताह अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा. आप काम के साथ-साथ योग-व्यायाम के लिए भी समय निकलें नहीं तो आने वाले समय में आपको नई-नई बीमारियों का सामना करना पड़ेगा.

कर्क- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह खुशियां भरपूर रहेगी. दोनों एक दूसरे के साथ मिलकर किसी भी समस्या का हल आसानी से निकाल सकेंगे. आपके परिवार के सदस्यों का भी पूरा साथ मिलेगा. इस सप्ताह आपकी इनकम अच्छी रहेगी. आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे. आप इस सप्ताह कुछ महंगे गैजेट गैजेट्स भी लेकर आ सकते हैं जो आपके खर्चों को ही बढ़ाएंगे. करियर में सप्ताह आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपका कोई रुका हुआ काम भी शुरू हो सकता है. आपका बिजनेस पहले से अच्छा चलेगा. नौकरी में आपको सप्ताह कोई प्रमोशन मिलने की संभावना है. आप एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं. आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे. विद्यार्थी अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे लेकिन आपको अपनी पढ़ाई पर के लिए समय निकालना होगा. यदि कोई छोटी-मोटी समस्या महसूस हो तो ही उसको लेकर आप सावधान रहें.

सिंह- यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से सब फलदायक रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस सप्ताह लड़ाई होने की संभावना है. कोई पुराना प्यार भी इस समय में वापस आ सकता है. आपके साथी के व्यवहार में बदलाव आएगा. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग इस सप्ताह खुशियों भरा जीवन जिएंगे. उनके बीच यदि कुछ समस्या चल रही थी तो वह दूर होंगे. दोनों एक दूसरे की कमियों को भुलाकर अपने रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे. धन को लेकर आपको इस सप्ताह थोड़ा सावधान रहना होगा. प्रॉपर्टी आदि में लॉन्ग टर्म के लिए धन लगाना बेहतर रहेगा. आप अपनी इनकम के सोर्स पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा. नौकरी में आपको मनचाही सफलता मिलेगी. आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे. बिजनेस कर रहे हैं लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की संभावना है. आपके सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे. कुछ नए कांटेक्ट आपके बिजनेस को विदेशों तक फैलाएंगे. विद्यार्थियों को इस सप्ताह कुछ तनाव रहेगा. आपको इस सप्ताह कोई भी काम सोच समझ कर करना होगा. आपकी किसी नए कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए या सप्ताह अच्छा रहेगा. इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी लापरवाही के कारण आपकी कोई समस्या बढ़ेगी. आपको कुछ बेवजह के मुश्किलें हो सकते हैं आपको बेवजह के टेंशन लेने से बचना होगा. आप संतुलित भोजन ले जिससे कि आपकी समस्याएं समस्याओं से दूर रहें.

कन्या– यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सप्ताह अपने रिश्ते को समय देना होगा क्योंकि साथी से कुछ गलतियां हो गई थी तो उस कारण रिश्ते में दूरियां आने की संभावना है. आप इस सप्ताह किसी पुरानी बात को ना उठाएं. वैवाहिक जीवन में सप्ताह कुछ पारिवारिक टेंशन हावी रहेगी. इसका असर दोनों के रिश्ते पर भी पड़ेगा. आप दोनों को एक दूसरे को समझने की आवश्यकता है तभी आपका रिश्ता बेहतर चलेगा. इस सप्ताह आपके पास आर्थिक स्थिति तो मजबूत रहेगी लेकिन आप घूमने फिरने में मौज मस्ती करने पर अच्छा धन खर्च करेंगे. आपको किसी कानूनी मामले पर भी धन खर्च करना पड़ेगा. यदि आपने किसी से कोई वादा किया था तो वह भी आप पूरा करेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है. आप किसी नए काम की और भी आगे बढ़ सकते हैं लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को सप्ताह अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह उनके कामों में रोड़े अटकाने की कोशिश करेंगे. विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी होगी. उन्हें अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाना होगा. वह यदि किसी नए कोर्स को करना चाहते हैं तो उसमें आप दाखिला इस सप्ताह ले सकते हैं. आपकी सेहत पहले से अच्छे रहेगी.

तुला- यह सप्ताह आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग सप्ताह बेवजह किसी टेंशन में पड़ सकते हैं. आप अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाएंगे लेकिन उसमें वह आपसे नाराज हो सकते हैं. आपको अपनी माता जी को मनाने की आवश्यकता है. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को आपको मिल बैठकर दूर करना होगा. आपका किसी नए काम को लेकर बातचीत हो सकती है. आज आप कोई भी जानकारी किसी को बिना सोचे समझे ना दें. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. करियर के लिए आज से सप्ताह अच्छा रहेगा. बिजनेस में आप ऊंचाइयों को छुएंगे. आपका पार्टनरशिप में काम करना अच्छा रहेगा लेकिन पार्टनर आपके साथ कोई धोखा करने की संभावना है. नौकरी में आप कोई काम को लेकर कोई जल्दबाजी न दिखाएं. यदि कोई समस्या आए तो उस बारे में अपने अधिकारियों से बात करें. विद्यार्थी सप्ताह मेहनत से कामों को पूरा करेंगे. आपको यदि कोई समस्या चल रही थी तो वह भी दूर होगी. आपको इस सप्ताह मानसिक तनाव रहने के कारण सिर दर्द आदि जैसी समस्या रहेगी. इसलिए बेवजह की टेंशन लेने से बचना होगा. यदि आपका परिवार में कुछ सदस्य को कोई समस्या चल रही थी तो वह बढ़ेगी.

वृश्चिक- इस सप्ताह छोटी-छोटी बाते आपके रिश्ते को कमजोर बनाएगी. आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ मेल जोल से आगे बढ़ेंगे. अपने बिजनेस को लेकर भी आप उनसे राय ले सकते हैं. यदि कोई समस्या होगी तो उसे भी आप आसानी से दूर करेंगे. उनके साथ घूमने फिरना आपको खूब पसंद आएगा. आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. इसलिए आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा. इस सप्ताह आपका कोई पैसे को लेकर रुका हुआ था तो वह भी दूर होगा. आप अपनी इनकम को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे. आपके करियर में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोग अपने कामों से अपने बॉस को खुश करेंगे. मनपसंद काम मिलेगा जिससे उन्हें खुशी होगी. आपको अपने पारिवारिक समस्याओं का भी असर पड़ेगा. इस सप्ताह आप तरो ताजा महसूस करेंगे. आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था तो वह भी काफी हद तक दूर होगा. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है. आपको अपने काम के साथ-साथ सेहत को भी प्राथमिकता देनी होगी.

धनु- यह सप्ताह आपके लिए मेहनत भर रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से भरपूर प्रेम मिलेगा. लेकिन उनके किसी पुराने साथी के वापस आने की संभावना के कारण दोनों के बीच खटपट रहेगी. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह प्रेम रहेगा. आप पुरानी बात को उखाड़ने की कोशिश करेंगे जिससे जो आपके साथी को पसंद नहीं आएगी. इससे दोनों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. धन को लेकर आपको इस सप्ताह ज्यादा परेशान नहीं होना है. क्योंकि किसी को कम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं. आपको अपने करियर पर पूरा ध्यान देना होगा. आपसे कोई गलती होने की संभावना है. इसलिए आप किसी काम को लेकर जोश ना दिखाएं. आपको सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा. किसी से कोई वादा करने से बचें. नौकरी में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत जारी रखें. उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है. आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों की बातों पर ध्यान देना होगा. आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी तो वह भी दूर होती दिख रही है.

मकर- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह अपने साथ की साथ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में आपका व्यवहार थोड़ा क्रोधी रहेगा. इससे आपके और आपके साथी के बीच बेवजह के अनबन होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. आप इस सप्ताह अपने कुछ कर्ज को भी उतारने की कोशिश करेंगे. आपको बेवजह की किसी योजना पर ध्यान देने से बचना होगा. आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. करियर में आपको सप्ताह थोड़ा सावधान रहकर चलने की आवश्यकता है. क्योंकि आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट तो मिलेगा लेकिन आप उसमें जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं. आपको अपनी नौकरी पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. विद्यार्थियों सप्ताह अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दें. आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. आप अपने खान-पान पर भी पूरा ध्यान दे.

कुंभ- यह सप्ताह के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको अपने साथी की बातों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. क्योंकि उनका मूड- रवैया आप दोनों के बीच समस्याओं को बढ़ाएगा. आप अपने रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति के आ जाने से टेंशन आने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह आपके साथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी. कोई समस्या हो तो उसे दिन बैठकर दूर करें. आप किसी से किए हुए वादे को भी पूरा करेंगे. व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है. आपका करियर अच्छा रहेगा. आप तरक्की करेंगे. नौकरी में भी आप यदि कोई बदलाव करेंगे तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. वह कमर कसकर आगे बढ़ेंगे. किसी सरकारी प्रतियोगिता में भी वह भाग ले सकते हैं. उनके ज्ञान में इजाफा होगा. आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी है इस सप्ताह आपको अपने दिनचर्या को बेहतर करने की कोशिश करनी होगी. इसमें आप काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालें. आपको बाहर जाने से परहेज करना होगा.

मीन-यह सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है. प्रेम जीवन जी रहे लोग एक दूसरे के साथ मौज मस्ती में व्यस्त करेंगे. उन्हें इस सप्ताह किसी काम के कोई चिंता नहीं रहेगी. वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह कोई समस्या रहने के कारण और परेशान रहेंगे. आपको कोई भी बात उसे समझ कर बोलनी होगी. इस सप्ताह आपका खर्चा आपको परेशान करेगा. आप अपने बिजनेस में अच्छा नाम कामएंगे. आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा. करियर में आपको कुछ नया अपॉर्चुनिटी मिलने की संभावना है. आपके कुछ पुराने कांटेक्ट आपको आगे लेकर जाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा. प्रमोशन के साथ साथ में कुछ ट्रेनिंग भी करनी होगी. ये उनके लिए बेहतर रहेगी. विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. आपके ज्ञान में वृद्धि होगी.

Read more

Local News