रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपने फैंस का इंतजार खत्म ही कर दिया है. पावर कपल ने अपने दिवाली के मौके पर अपनी बेटी दुआ का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है. दुआ इतनी खूबसूरत है कि उसकी क्यूटनेस देख सबका दिल खुश हो गया है. बीती रात रणवीर-दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लाडली बेटी की पहली झलक दिखलाई. दुआ की पहली झलक वाले पोस्ट पर व्यूज 6 मिलियन को पार कर चुके हैं. इस पोस्ट पर लाइक बाढ़ आ चुकी है और इसमें फैंस और सेलेब्स दोनों शामिल हैं.
रणवीर और दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंबाइंड पोस्ट शेयर किया है, और लिखा है, ‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं’. इस पोस्ट में रणवीर सिंह ने क्रीम कुर्ता पायजामा और दीपिका ने लाल रंग का अनारकली सूट पहना हुआ है और वहीं बेबी दुआ भी मां से मैचिंग करते लाल रंग के सूट में दिख रही हैं.
इन सेलेब्स ने किया लाइक
इस पोस्ट को श्रेया घोषाल, राजकुमार राव, हंसिका मोटवानी, नीलम कोठारी, जहीर इकबाल, पत्रलेखा, सुहाना खान, रिया कपूर, सोनम कपूर, श्वेता बच्चन, शिबानी दांडेकर, आयुष्मान खुराना, सीमा सजदेह, प्रकाश राज, शिल्पा शेट्टी, ओरी, सोनू सूद, जोया अख्तर, अर्जुन कपूर, मिनी माथुर, दीया मिर्जा, महीप कपूर, सोनी राजदान, भारती सिंह, सोहा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, अनन्या पांडे, अंगद बेदी, नेहा धूपिया, करण जोहर, पूजा हेगड़े, अर्जुन रामपाल, शरद केलकर, गुनीत मोंगा, उर्वशी रौतेला, हुमा कुरैशी, फरहान अख्तर, प्रीति जिंटा, एली अवराम, भावना पांडे, रकुल प्रीत सिंह, ताहिरा कश्यप, एटली, अंजलि अरोड़ा, अनीषा पादुकोण समेत कई स्टार्स ने लाइक किया है.
फैंस अब दुआ की शक्ल किस पर गई है इस पर डिस्कस कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘दुआ दिखने में अपनी पापा रणवीर और मम्मी दीपिका पादुकोण की तरह हैं. दूसरा फैन लिखता है, कितनी क्यूट है ये’. तीसरे फैन ने लिखा है, यह रणवीर सिंह की तरह ज्यादा लग रही है’. चौथा फैन लिखता है, दुआ की नाक अपनी मम्मी पर गई है’. अब फैंस ऐसे ही दुआ की इस पहली क्यूट झलक पर ऐसे ही प्यार लुटा रहे हैं.
कब हुई थी दुआ?
बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2018 में बड़े शादी अंदाज में शादी रचाई थी और बीती 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था. कपल ने सोशल मीडिया पर आकर अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने की गुडन्यूज साझा की थी.


