Sunday, March 29, 2026

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने दिवाली वीकेंड पर धमाका कर दिया है.

Share

 ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने दिवाली वीकेंड पर धमाका कर दिया है. कांतारा: चैप्टर 1 ने अपने दिवाली वीकेंड पर तकरीबन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुयये के करीब पहुंच चुकी है और वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. दिवाली के मौके पर फिल्म आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा भी रिलीज हुई है, जिसका कांतारा: चैप्टर 1 पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. क्योंकि दिवाली के दिन कांतारा चैप्टर 1 ने जमकर कलेक्शन किया है.

कांतारा: चैप्टर 1 का 19वें दिन का कलेक्शन

कांतारा: चैप्टर 1 ने दिवाली वाले दिन यानी 20 अक्टूबर को 12.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 536.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और वर्ल्डवाइड 736 करोड़ रुपये का कारोबार हो गया है. आज थामा बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है और अब देखना होगा कि फिल्म का कांतारा चैप्टर 1 पर क्या असर खास असर पड़ता है.

कांतारा चैप्टर 1 डे वाइज कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, कांतारा: चैप्टर 1 ने भारत में 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था. फिल्म ने दूसरे दिन 45.4 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये और चौथे दिन रविवार को 63 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 225.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. पांचवें दिन 31.25 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई फिल्म ने 33.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने सातवें दिन 25.25 करोड़ रुपये, आठवें दिन 21.15 करोड़ रुपये और नौवें दिन 23.35 करोड़ रुपये, 10वें दिन 39 करोड़ रुपये, 11वें दिन 39.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 13.34 करोड़ रुयपे, 13वें दिन 14.15 करोड़ रुपये, 14वें दिन 10.5 करोड़ रुपये, 15वें दिन 8.85 करोड़ रुपये और 16वें दिन 8.50 करोड़ रुपये, 17वें दिन 12.75 करोड़ रुपये, 18वें दिन 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 536.33 करोड़ रुपये हो गया है.

हाईएस्ट ग्रॉसिंग कन्नड़ फिल्में

केजीएफ चैप्टर 2- 1200-1250 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड)

कांतारा चैप्टर 1 – 736 करोड़ रुपये (कमाई जारी…)

कांतारा- 400-450 करोड़ रुपये

केजीएफ चैप्टर 1- 250 करोड़ रुपये

विक्रांत रोणा- 159- 210 करोड़ रुपये

हिंदी डबिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्में

1. पुष्पा 2: द रूल – 812.14 करोड़ रुपये

2. बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न – 511 करोड़ रुपये

3. केजीएफ चैप्टर 2 – 435.33 करोड़ रुपये

4. कल्कि 2898 एडी – 293.13 करोड़ रुपये

5. आरआरआर – 272.78 करोड़ रुपये

6. 2.0 – 188.23 करोड़ रुपये

7. महावतार नरसिम्हा – 188.15 करोड़ रुपये

8. कंतारा: चैप्टर 1 – 180.93 करोड़ रुपये.. कमाई जारी……

9. सालार: पार्ट 1 – सीज़फ़ायर – 152.65 करोड़ रुपये

10. साहो – 145.67 करोड़ रुपये

11. बाहुबली – द बिगिनिंग – 118.5 करोड़ रुपये

12. पुष्पा: द राइज़ – पार्ट 1 – 155.5 करोड़ रुपये 106.35 करोड़

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म हजारों साल पहले की कहानी पर आधारित है, जहां कुछ जमीनदार लोग उनकी जमीन हथियाना चाहते हैं, लेकिन गांववाले अपनी जमीन छोड़ने को राजी नहीं हैं. इस लड़ाई में एक दैवीय शक्ति कांतारा की एंट्री ही इस फिल्म की सबसे बड़ी जान है.

Read more

Local News