कांतारा: चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हुंकार भर रही है. मीड वीक में धीमी पड़ने के बाद फिल्म ने फेस्टिव सीजन में कमाई में बड़ा इजाफा किया है. बॉक्स ऑफिस पर कांतारा: चैप्टर 1 के आजू-बाजू कोई फिल्म नहीं टिक रही है. कांतारा: चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दर्जनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब कांतारा: चैप्टर 1 ने अपनी वर्ल्डवाइड कमाई से एस.एस राजमौली और प्रभास की मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली- द बिगनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है
कांतारा: चैप्टर 1 की 12वें दिन की कमाई
कांतारा: चैप्टर 1 की 12वें दिन की कमाई में 66 फीसदी की गिरावट आई है. फिल्म ने 12वें दिन 13.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें सबसे जायादा कन्नड़ और हिंदी में 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसकी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 452.73 करों रुपये हो गया है. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, कांतारा चैप्टर 1 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 700 करोड़ रुपये के करीब जा रहा है. कांतारा चैप्टर 1 ने 655 करोड़ रुपये कमाने के साथ सुल्तान (623.33 करोड़ रुपये), सालार पार्ट 1 (614 करोड़ रुपये), जेलर (650 करोड़ रुपये) और बाहुबली – द बिगनिंग (650 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
इन फिल्मों का रिकॉर्ड खतरें में
कांतारा चैप्टर 1 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 18वीं इंडियन फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में वह गदर 2, 2.0, पीके, छावा, सीक्रेट सुपरस्टार, स्त्री 2, बजरंगी भाईजान, एनिमल, कल्कि 2898 एडी, पठान, जवान, केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, पुष्पा 2 द रूल, बाहुबली 2 द कनक्लूजन और दंगल शामिल हैं. अब कांतारा चैप्टर 1 अपने अगले वीक में गदर 2, पीके, 2.0, और छावा का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी.
हिंदी पट्टी में 150 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कांतारा: चैप्टर 1 ने अपने दूसरे शनिवार 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म की कमाई में 37.32 फीसदी कमाई गिरी थी. हिंदी वर्जन में फिल्म ने शुक्रवार को 7.10 करोड़ रुपये, शनिवार 14.37 करोड़ रुपये, रविवार 14.65 करोड़ रुपये, सोमवार 4.45 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का हिंदी कलेक्शन 150.67 करोड़ रुपये हो गया है.


