Friday, May 8, 2026

प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है।

Share

पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने लगा है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के साथ वर्षा में कमी आने से कुछ जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने के साथ प्रदेश के कुछ हिस्सों से जाने लगी है। बक्सर, कैमूर, रोहतास व अन्य भागों से मानसून की वापसी हो गई है।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। इसके बाद पछुआ हवा के कारण धीरे-धीरे तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि, तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटों के दौरान वर्षा में कमी आने के साथ मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के मधुबनी जिले के झंझारपुर में सर्वाधिक वर्षा आठ मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 6.8 मिमी, बांका के घुरिया में 2.4 मिमी, अररिया में दो मिमी, समस्तीपुर में एक एवं औरंगाबाद के बारूण में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शुक्रवार को पटना सहित 19 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस एवं 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना32.324.5
गयाजी31.223.4
भागलपुर32.825.2
मुजफ्फरपुर31.224.1

Read more

Local News