Tuesday, March 31, 2026

ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने जैसे ही लखनऊ पहुंची, पवन सिंह ने पुलिस बुला ली.

Share

पटना: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से मिलने के लिए उनकी पत्नी लखनऊ पहुंची. इसकी सूचना ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. ज्योति सिंह के लखनऊ पहुंचने से पहले ही पवन सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. ऐसे में लखनऊ पुलिस ज्योति सिंह को थाने ले जाने के लिए पहुंच गयी.

पवन सिंह ने पुलिस बुलायी: ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव आकर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ‘अब हिम्मत हार गयी. अब क्या करूं’ पवन सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस बुला ली है. पुलिस उन्हें थाना ले जाने के लिए आयी है.

हमें न्याय कैसे मिलेगा?: ज्योति सिंह ने समर्थकों से कहा कि ‘आपलोगों के कहने पर अपने पति पवन सिंह से मिलने के लिए आयी हूं, लेकिन यहां पवन सिंह पुलिस बुलायी है. समर्थकों से हाथ जोड़कर कहा कि आपलोग फैसला कीजिए कि हमें न्याय कैसे मिलेगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट में केस चल रहा है. इसी सिलसिले में पुलिस थाना जाना पड़ेगा.

पुलिस ने क्या कहा?: पवन सिंह के घर पहुंची पुलिस ने बताया कि आपके (ज्योति सिंह) के द्वारा पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है. हालांकि ज्योति सिंह इस बात से इंकार कर दी. कहा कि इस तरह का कोई केस नहीं किया गया है. सिर्फ कंपनसेशन का केस चल रहा है.

‘एफआईआर धमकी का आरोप’: ज्योति सिंह अपने वकील से फोन पर बात करते हुए कह रही हैं कि एसएचओ धमकी दे रहे हैं कि थाना नहीं चलेंगी तो झूठा एफआईआर दर्ज कर दिया जाएगा. मैं अपने पति के घर आयी हूं, इस बात कर लेकर मेरे पर केस दर्ज किया जा रहा है.

‘इंसाफ नहीं मिला तो..’: ज्योति सिंह ने लाइव वीडियो में ही धमकी दी कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो मर जाउंगी. पवन सिंह को लेकर कहा कि यही समाज की सेवा करेंगे, जो अपनी पत्नी को घर से निकालने के लिए पुलिस बुलवा रहे हैं. आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव था तो पत्नी को बुलाकर अपना काम निकलवाये और जब चुनाव खत्म हो गया तो मतलब खत्म हो गया.

पवन सिंह पर गंभीर आरोप: ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पवन सिंह दूसरी पत्नी को लेकर होटल जाते हैं. चुनाव के 20 दिन बाद पवन सिंह मेरे सामने लड़की को लेकर होटल जाते थे. पवन सिंह के घर पर काफी देर तक हंगामा चलते रहा. इस दौरान पुलिस भी डटी रही. ज्योति सिंह का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more

Local News