Saturday, March 28, 2026

खूंटी में 1 दिन में दो हत्या हुई

Share

खूंटी: जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पहला मामला सायको थाना क्षेत्र का है, यहां एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि दूसरे मामले में आपसी रंजिश के चलते युवक को मौत के घाट उतारा दिया गया. दोनों ही मामले की पुलिस जांच कर रही है.

पहली घटना सायको थाना क्षेत्र के गुटुहातु स्थित गुडुबुरु गांव की बताई जा रही है, यहां 50 वर्षीय लुकी देवी की हत्या उसके ही पड़ोसी ने कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक के पड़ोसी के यहां एक बच्चे की मौत बीमारी के कारण हो गई थी. बच्चे की मौत के लिए पड़ोसी, महिला लुकी देवी को जिम्मेदार मानते थे और उसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया. मृतक लुकी देवी अपने घर में अकेली रहती थी, उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है.

गुडुबुरु गांव में ग्रामीणों ने महिला की हत्या की सूचना फोन कर दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच के दौरान महिला की हत्या डायन बिसाही के शक में होना प्रतीत होती है. जांच के बाद इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ में आरोपियों ने डायन बिसाही में हत्या किए जाने की बात कही है, फिलहाल मामले की जांच जारी है: प्रभात रंजन पांडेय, थाना प्रभारी, सायको

जबकि दूसरे मामला वारदात तपकरा थाना क्षेत्र के कामडा पंचायत अंतर्गत डिगरी गांव में हुई. यहां 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था.

तपकरा इलाके के जंगल किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद हुई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा: नितेश गुप्ता, थाना प्रभारी, तपकरा

Read more

Local News