Thursday, July 2, 2026

पटना में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा की संभावना है- 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share

पटना में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत आठ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। पूर्वी और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। पटना में पिछले 24 घंटों में 42 मिमी वर्षा हुई जबकि पूर्णिया के भवानीपुर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

पटना। प्रदेश में मानसून की विदाई में अभी वक्त है। मानसून की विदाई से पूर्व भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को राजधानी समेत अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ अधिसंख्य भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है।

राजधानी सहित आठ जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। पूर्वी व पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा के आसार है। अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। चार दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ रूक-रूक कर बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा। मौसम में बदलाव आने के साथ राजधानी सहित 28 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट के साथ 27.7 डिग्री सेल्सियस एवं 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी में मंगलवार को 1.0 डिग्री सेल्सियस वर्षा हुई। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 42 मिमी वर्षा एवं पूर्णिया के भवानीपुर में सर्वाधिक वर्षा 126.2 मिमी दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

पूर्णिया के रूपौली में 96.8 मिमी, पटना जिले के मसौढ़ी में 88.2 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 77.2 मिमी, पटना के धनरूआ में 74.2 मिमी, फतुहा में 70.2 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 60 मिमी, फुलवारीशरीफ में 58.2 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में 57.5 मिमी, जहानाबाद के काको में 54.6 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 52.4 मिमी, गोपालगंज के कटैया में 49.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 45.8 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 45.2 मिमी, गयाजी के अतरी में 44.6 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 43.6 मिमी, नालंदा के सिलाव में 42.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में 40.2 मिमी, सिवान के पचरूखी में 38.6 मिमी एवं गयाजी के वजरीगंज में 38.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना27.725.7
गयाजी31.225.0
भागलपुर30.125.9
मुजफ्फरपुर28.826.5

Read more

Local News