Sunday, March 29, 2026

 एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया पति विकास पाराशर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया….

Share

मुंबई: ‘देवों के देव महादेव’ में ‘मां पार्वती’ की भूमिका के लिए मशहूर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया और उनके पति विकास पाराशर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. 2024 में शादी करने वाले इस जोड़े ने सोशल मीडियाके जरिए यह खुशखबरी दी है. कपल ने सोशल मीडिया पर बेबीमून की कई खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं.

  • सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है. उन्होंने पति विकास पाराशर के साथ बीचसाइड मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें भी शेयर कीं. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘हमारा अब तक का सबसे बड़ा एडवेंचर.’
  • तस्वीरों में सोनारिका भदौरिया अपना प्यारा सा बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं. वह व्हाइट लेस वाली बॉडीकॉन ड्रेस में बीचसाइट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. कुछ तस्वीरों में उनके साथ पति विशाल भी है. बैकग्राउंड में सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा उनकी यादों में एक प्यारा सा स्पर्श जोड़ रहा है. दोनों के बीच अंतरंग पलों की तस्वीरें फैंस को काफी पंसद आई हैं.
  • सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी 2024 में बिजनेसमैन विकास पाराशर से शादी की. यह बच्चा उनका पहला बच्चा है. सोनारिका और विकास लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. इस जोड़े ने एक निजी शादी का विकल्प चुना था, जिसमें केवल उनके करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी के बाद, सोनारिका ने अपने प्रोफेसर से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया और टीवी प्रोजेक्ट्स से दूर रहीं.
  • सोनारिका का टीवी और फिल्मी करियर
    सोनारिका ने कई टीवी सीरीज और साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया हैं. उनके कुछ प्रमुख टीवी शो में ‘तुम देना साथ मेरा’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘पृथ्वी वल्लभ – इतिहास भी रहस्य भी’, ‘दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली’ और ‘इश्क में मरजावां’ शामिल हैं.

सोनारिका भदौरिया ने 2011 में ‘तुम देना साथ मेरा’ शो से टेलीविजन पर शुरुआत की थी. लेकिन उन्हे फेम ‘देवों के देव… महादेव’ शो में देवी पार्वती के किरदार से मिला. उन्होंने जादूगाडु, स्पीडुन्नोडु, ईदो रकम आदो रकम, सांसें, इंद्रजीत और हिंदुत्व जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

Read more

Local News