शिकायत उससे की गई एवं ऐसा नहीं करने की सलाह दिया.
Share
Table of contents [hide]
- शिकायत उससे की गई एवं ऐसा नहीं करने की सलाह दिया.
- बेलदौर. थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर चौदह निवासी शंभु पासवान के 19 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मारपीट कर उसे एवं उसके चचेरे भाई को घायल कर गले से छह भर का चांदी का चैन छीन लेने की शिकायत की है. घटना बुधवार के सबेरे साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जा रही है. आवेदिका के मुताबिक नामजद उसके ही वार्ड के बेचन उर्फ उमाकांत पासवान के अठ्ठारह वर्षी पुत्र बंटी उर्फ अंबुज कुमार, इंदल पासवान के अठ्ठारह वर्षीय पुत्र रूस्तम कुमार उसके घर पर चोरी करने के नियत से लगातार रात के ग्यारह बजे के करीब तीन रात उसके घर पर पहुंचा. इसी बात की शिकायत उससे की गई एवं ऐसा नहीं करने की सलाह दिया. इससे नाराज हो नामजद बंटी ने अपने दो भाई 23 वर्षीय सनोज एवं 19 वर्षीय अनुज के सहयोग से गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर जेवरात छीन लिया. वही बीच बचाव करने के लिए पहुंचे उसके चचेरे भाई टुनटुन पासवान को भी मारपीट कर घायल कर दिया. वही घायलावस्था में दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर स्थिति बेहतर होने पर चिकित्सक ने छुट्टी दे दी. जबकि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Read more


