Saturday, September 12, 2026

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड ATS ने 1 आतंकी को गिरफ्तार किया है.

Share

रांची: रांची के तब्रक लॉज से आईएसआईएस के एक आतंकी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई है. अशहर दानिश नाम का यह आतंकी लॉज में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था. अशहर झारखंड का ही रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी को गिरफ्तार कर अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी.

गिरफ्तार आतंकी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तब्रक लॉज में कमरा लेकर रह रहा था. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को इस आतंकी के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके बाद झारखंड एटीएस के साथ समन्वय स्थापित कर लॉज में छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं.

Read more

Local News