Friday, July 3, 2026

अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, 1 की मौत

Share

आरा-सहार पथ पर देवरिया गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया जिसमें सुनील बिंद की मौत हो गई और मंजय मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक सुनील बिंद धरहरा के निवासी थे। पुलिस मामले की ज

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सहार पथ पर देवरिया गांव के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक 20 वर्षीय सुनील बिंद धरहरा निवासी शत्रुघ्न बिंद के पुत्र थे। हादसे में जय किशोर मांझी के पुत्र मंजय मांझी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है।

हादसा रात दस बजे के आसपास का बताया जा रहा है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी घायल मंजय मांझी अपने सुसराल धनुपरा में पिछले दो महीने से रहते हैं। सोमवार की रात मंजय और सुनील दोनों बिना किसी को बताए बाइक लेकर बेलाउर की ओर गए थे।

इस दौरान अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दोनों को रौंद दिया। जिसमें सुनील बिंद की मौत हो गई, जबकि मंजय गंभीर रूप से घायल हो गए।‌ इसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया।

बाद में सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद स्वजनों को सूचना दी गई। हादसे में मौत के बाद पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था दारोगा सुमंत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। इसे लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read more

Local News