Friday, July 3, 2026

उत्पाद विभाग की टीम ने 20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को डूमरी चेकपोस्ट के समीप से 20 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

जमुई. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को डूमरी चेकपोस्ट के समीप से 20 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर सोनो प्रखंड क्षेत्र के पैलवाजन गांव निवासी प्रदीप यादव है. बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर डूमरी चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर उत्पाद विभाग की टीम ने तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Read more

Local News