Friday, July 3, 2026

तालाब में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

Share

सरइटांड गांव में शौच के लिए तालाब के पास गया था युवक

गुरुआ.

स्थानीय थाना क्षेत्र की नदौरा पंचायत के जयपुर गांव के किसान चलितर यादव के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र यादव की सरइटांड गांव के निकट गुरुवार को तालाब में डूबकर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र यादव सुबह में घर से शौच करने के लिए निकला था. इसी बीच वह तालाब में डूब गया. उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसकी खबर पाकर थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News