रांचीः राजधानी रांची में पुलिस ने अरगोड़ा इलाके से ऐसे दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. जो ऑटो में सवार होकर महिलाओं से छिनतई की वारदातों का अंजाम देते थे. पुलिस से बचने के लिए यह अपराधी ऑटो से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे.
- रांची के अरगोड़ा थाना की पुलिस ने महिला से छिनतई के मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. रांची सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों स्नैचर्स बेहद शातिर हैं. दोनो पुलिस से बचने के लिए बाइक छोड़ कर ऑटो से सोने की चेन की छिनतई करते थे.
- गिरफ्तार आरोपियों में नगड़ी निवासी मो. आजाद उर्फ मो. शेरू और पुंदाग के मो. मुजफ्फर शामिल है. दोनों अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू एजी कॉपरेटिव कॉलोनी की रहने वाली पूनम सहाय के गले से सोने का चेन की छिनतई कर ली थी. इस घटना को अंजाम देकर अपराधी भागने लगे, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पकड़ लिया गया था. वहीं दूसरा अपराधी मौके से फरार हो गया.
- आरोपी मो. आजाद उर्फ शेरू से कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मुजफ्फर को भी पकड़ लिया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी आजाद शातिर अपराधी है. आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा हुआ चेन भी बरामद कर किया. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है.
डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं अपराधी आजाद पर
सिटी एसपी अजित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी आजाद उर्फ शेरू पर शहर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्ज मामले दर्ज हैं. आरोपी पर लोअर बाजार में आठ, चुटिया में तीन, नामकुम में एक, बेड़ों में दो के अलावा अन्य थानों में छिनतई, चोरी, लूटपाट आदि का केस दर्ज है. आरोपी आजाद कई बार जेल भी जा चुका है.


